img-fluid

लड़की के चक्कर में अक्षय कुमार की पिटाई, दिल देना पड़ गया था भारी

February 23, 2026

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने वाले हैं. खिलाड़ी कुमार के पास फिलहाल कई फिल्में हैं, जिनमें ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘भूत बंगला’, ‘हैवान’, और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल है. फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार सोनी का शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ भी होस्ट कर रहे हैं. अक्षय कुमार अक्सर शो के दौरान वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते रहते हैं. अब शो के हालिया एपिसोड में अक्षय ने पहली बार नेशनल टेलीविजन पर अपने कॉलेज क्रश के बारे में खुलकर बात की. एक्टर ने अपने पुराने कॉलेज के दिनों के बारे में दिलचस्प बात बताई, जिसने सुनकर सबके चेहरे पर हंसी आ गई.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून के लेटेस्ट एपिसोड में एक कंटेस्टेंट आदर्श ने शायरी सुनाई और इसी दौरान चर्चा होने लगी कि क्या मर्द किसी का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करते हैं या नहीं. इस बात पर अक्षय कुमार को अपने कॉलेज के दिन याद आ गए और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को उनके कॉलेज क्रश के बारे में बताया.


  • अपने दिल की बात बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे याद है, मैं अपने टाइम की बात कर रहा हूं. आज से करीब 40 साल पहले मैं कॉलेज में था तो मैं एक लड़की को बहुत चाहता था. मैंने उसके लिए गाना सीखा और मेरा एक दोस्त था, जिसको गिटार चलाना आता था. मैं सच्ची में कह रहा हूं, मैं उसके घर के बाहर जाकर गाना गाया और वो गिटार बजा रहा था. मैंने गाना गाया, उसके बाद पता है क्या हुआ?”

    इसके आगे अक्षय कुमार ने कहा, “उसके जितने भी पड़ोसी थे, उन्होंने मुझे पीटा. हम दोनों ने मार खाई. मेहनत ज्यादा होने से भी पिटाई होती है.” इससे ऑडियंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गई. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से 2001 में शादी की थी. इस कपल ने 17 जनवरी, 2001 को एक छोटी सी सेरेमनी में शादी की, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे. अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे हैं – बेटा आरव और बेटी नितारा.

    Share:

  • ड्राइवरों से मिले अमित शाह, जानें कैसे काम करता है भारत टैक्सी मॉडल

    Mon Feb 23 , 2026
    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मुलाकात की. इन ड्राइवरों को “सारथी” नाम दिया. शाह ने कहा कि निजी एग्रीगेटर कंपनियों से उलट भारत टैक्सी अपने ड्राइवरों को सिर्फ सेवा देने वाला नहीं, बल्कि कंपनी का मालिक मानेगी. शाह ने कहा, भारत टैक्सी के ड्राइवर ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved