img-fluid

अक्षय तृतीया पर बन रहे ‘अक्षय योग’ से इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत, खुलेगा धन और तरक्की का द्वार

April 08, 2026

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में अक्षय योग (Akshaya Yog) को अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। ‘अक्षय’ का अर्थ होता है- जो कभी समाप्त न हो। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का फल लंबे समय तक बना रहता है। यह विशेष योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा (Sun and moon) अपनी-अपनी उच्च राशियों में स्थित होते हैं।

द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे अक्षय तृतीया के दिन यह शुभ योग बन रहा है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस योग का प्रभाव कई राशियों के जीवन में धन, सफलता और समृद्धि लेकर आएगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास और प्रगति लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं, वहीं व्यवसाय में भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। निवेश के फैसले आपके पक्ष में रहेंगे।


  • वृषभ राशि (Taurus)
    वृषभ राशि वालों के लिए यह योग सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और हर काम में सफलता के संकेत हैं।

    सिंह राशि (Leo)
    सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापारियों को बड़ी डील या नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे भविष्य में लगातार लाभ होने की संभावना है।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)
    वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है और पुराने निवेश से भी फायदा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

    Share:

  • OnePlus ने लांच किया नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord 6, बैटरी 9000mAh, जाने इसके खास फीचर्स?

    Wed Apr 8 , 2026
    नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे गेमिंग, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस करने वाला बड़ा गेमचेंजर बता रही है। प्रोसेसर और गेमिंग Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved