देश

असम के रास्ते भारत में घुसा अलकायदा, 34 गिरफ्तार

गुवाहाटी। असम के रास्ते अलकायदा तेजी से भारत में घुसपैठ कर रहा है। असम पुलिस ने राज्य में घुसे अलकायदा के 34 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेश के आतंकवादी शिविरों से प्रशिक्षण लेकर राज्य में घुसे थे। असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा ने हाल ही में कहा था कि असम तेजी से जिहादी गतिविधियों का केन्द्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा था कि जिहादी विचारधारा आतंकवादी या उग्रवादी गतिविधियों से अलग और अधिक खतरनाक है।


मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने बांग्लादेश के रास्ते असम में घुस रहे आतंकवादियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाकर अलकायदा से जुड़े 34 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह सभी असम के रास्ते भारत के कई राज्यों में फैल कर हिंसा की वारदातों को अंजाम देने वाले थे। इनमें से अधिकांश बांग्लादेशी हैं।

Share:

Next Post

BWF: एचएस प्रणॉय नहीं तोड़ पाए चीन की दीवार, सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

Fri Aug 26 , 2022
नई दिल्ली: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में एचएस प्रणॉय के हार के साथ ही सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है. प्रणॉय को क्वार्टर फाइनल में चीन के झाओ जुन पेंग ने 19-21, 21-6, 21-18 से हराया. प्रणॉय ने भारत के ही युवा सनसनी लक्ष्य सेन को मात देकर अंतिम-आठ में जगह बनाई थी. पीवी […]