img-fluid

आंध्र की घटना के बाद इंदौर में अलर्ट… दूध में मिलावट पर सख्ती

March 23, 2026

आज सुबह कई डेयरियों की जांच करते हुए सेंपल लिए

इंदौर। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के पूर्वी गोदावरी (Eastern Godavari) जिले में मिलावटी दूध (Adulterated Milk) से 16 लोगों की मौत की खबर के बाद इंदौर जिला प्रशासन (Indore District Administration) अलर्ट मोड में आ गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।


  • आज सुबह से शुरू हुए इस अभियान के तहत कनाडिया क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया, जहां अलग-अलग डेयरी प्रतिष्ठानों से कुल 12 नमूने जांच के लिए लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के नेतृत्व में टीम ने जोशी दूध दही भंडार से 4, ओसवाल डेरी से 3, गणेश दूध दही भंडार से 3 और पूजा डेरी से दूध व मावा के 2 नमूने एकत्र किए। जांच के दौरान अधिकारियों ने डेयरी संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि उपभोक्ताओं को खराब या मिलावटी उत्पाद देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
    स्वामी ने बताया कि सभी नमूनों को परीक्षण के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Share:

  • Officer Who Brought LPG Aboard 'Nanda Devi' Recounts the Tale of Hormuz: How They Navigated Through Drones and Missiles...

    Mon Mar 23 , 2026
    New Delhi: Amidst the conflict involving Iran, the most reassuring news was the safe arrival of the vessels Shivalik and Nanda Devi in India; in this atmosphere of war, they reached Indian shores carrying thousands of metric tons of LPG. As these two ships were transiting through the Strait of Hormuz, the entire nation of […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved