मनोरंजन

Alia Bhatt को मिला बड़ा सम्मान, इस सूची में जगह बनाने वाली इकलौती बॉलीवुड अभिनेत्री

डेस्क। आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली इस अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं। लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबर है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।


आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।

इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है’। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।

आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।

Share:

Next Post

इंदौर पिच को लेकर ICC के फैसले को चुनौती दे सकती है BCCI

Tue Mar 7 , 2023
मुंबई (Indore)। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में पिच को लेकर हो हल्ला जारी है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंदौर पिच को लेकर आईसीसी (ICC) की रेटिंग को चैलेंज कर सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी (ICC)  के एक फैसले को चुनौती दे […]