मनोरंजन

Alia Bhatt को मिला `गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मुंबई (Mumbai)। फिल्म इंडस्ट्री में बेहद अहम माने जाने वाले ”दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड” (Dadasaheb Phalke Award) का आयोजन कल रात यानी 20 फरवरी को किया गया। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” (Gangubai Kathiawadi) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Alia Bhatt) का पुरस्कार जीता। जबकि आलिया के पति अभिनेता रणबीर कपूर को फिल्म ”ब्रह्मास्त्र” में शिव की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।



दादा साहेब फाल्के पुरस्कार समारोह कल मुंबई में धूमधाम से आयोजित किया गया। जहां आलिया समारोह में मौजूद थीं, वहीं रणबीर काम के सिलसिले में बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो सके।

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समारोह की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा और आलिया के वीडियो ने सबका खूब ध्यान खींचा। अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, रेखा ने गोल्डन साड़ी पहनी हुई है।

 

Share:

Next Post

Malaika के साथ जल्द ही सगाई करेंगे Arjun Kapoor

Wed Feb 22 , 2023
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड में इस वक्त शादियों का दौर चल रहा है। अथिया शेट्टी-केएल राहुल, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Athiya Shetty-KL Rahul, Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) कुछ ऐसे जोड़े हैं जिन्होंने शादी की। इस बीच बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) की शादी को लेकर […]