जम्मू (Jammu)। जम्मू कश्मीर (J&K) से अच्छी खबर यह है कि यहां सभी 285 ब्लॉक के 6650 गांवों को ओडीएफ-प्लस घोषित कर दिया गया है। ओडीएफ-प्लस गांव ऐसा गांव होता है जिसे अपनी खुले में शौच मुक्त (ODF) स्थिति को बरकरार होता है और यहां हर घर में शौचालय होते हैं। अधिकारियों ने शनिवार कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यह एक बड़ी उपलब्धि है। एक अधिकारी ने कहा, “यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि यह प्रत्येक गांव में गंदे पानी और कचरे का खात्मा करेगा और एक बेहतर माहौल बनाएगा।”
इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, पुड्डुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत गांव ओडीएफ प्लस हैं। इनमें से अंडमान और निकोबार, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, जम्मू- कश्मीर तथा सिक्किम ने ‘ओडीएफ प्लस मॉडल’ का दर्जा हासिल कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved