बड़ी खबर

Maharashtra में सात अक्टूबर से खुलेंगे मंदिरों सहित सभी धार्मिक स्थल : उद्धव ठाकरे

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) ने शुक्रवार को राज्य में सात अक्टूबर से मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों (All religious places including temples) को खोले जाने की महत्वपूर्ण घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सात अक्टूबर को नवरात्रि का घटस्थापना होगी। इसी वजह से इस दिन का चयन किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को टास्क फोर्स के सदस्यों से चर्चा करने के बाद प्रदेश में सभी स्कूलों को 4 अक्टूबर से खोले जाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों को नवरात्रि के पहले दिन अर्थात घटस्थापना के दिन सात अक्टूबर से खोले जाने की घोषणा की है। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों में कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करने की भी हिदायत दी है।


भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मंदिर खोलने की घोषणा स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री को यह निर्णय श्रावण महीने में ही लेना चाहिए था। श्रावण माह भी हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से राज्य के सभी मंदिर डेढ़ साल से ही बंद हैं। इसलिए भाजपा की ओर से मंदिर खोले जाने की मांग की गई थी। साथ ही राज्य में बंद सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की भी मांग की गई थी। मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या के मद्देनजर आज मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की घोषणा की है, लेकिन मुख्यमंत्री ने मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों में कोरोना नियमावली का कठोरता से पालन करने की भी हिदायत दी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

टेक बाजार में तहलका मचानें जल्‍द आ रहा Motorola का धांसू फोन, मिलेंगे कई आकर्षक फीचर्स

Sat Sep 25 , 2021
नई दिल्ली।Motorola कथित तौर पर Moto G Pure और Moto E40 जैसे दो नए फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस हफ्ते की शुरुआत में, जाने-माने टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफ़र ने Moto G Pure का आधिकारिक रेंडर शेयर किया था। अब, प्रतिष्ठित टिपस्टर Evan Blass ने स्मार्टफोन का एक नया रेंडर शेयर किया है। वहीं, […]