
तिरुवनंतपुरम। केरल के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस्तीफा देने के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश को चुनौती देते हुए केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सभी कुलपतियों ने इस्तीफे पर रोक लगाने की मांग की है। केरल उच्च न्यायालय याचिकाओं पर विचार करने के लिए आज शाम 4 बजे विशेष बैठक करेगा।
बता दें कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विपरीत सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के मद्देनजर राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर से सोमवार सुबह तक इस्तीफा देने को कहा है। वहीं इस मामले पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved