img-fluid

किन्नरों से वसूली करने वाला कथित पत्रकार गिरफ्तार, पुलिस को सोशल मीडिया पर दे रहा था चुनौती

March 16, 2026

इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) की पढ़रीनाथ पुलिस (Padhrinath Police) ने किन्नरों (Transgender) से कथित पत्रकार (Alleged Journalist) बनकर वसूली करने वाले 20 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरारी के दौरान लगातार सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन डालकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। पुलिस ने उसे मानपुर क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अक्षय कुमायूं है, जो काफी समय से फरार चल रहा था और उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर आरोप है कि वह खुद को पत्रकार बताकर किन्नरों से वसूली करता था। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।


  • फरारी के दौरान आरोपी लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय था और अपनी लोकेशन शेयर कर पुलिस को चैलेंज दे रहा था। पुलिस को जब उसके मानपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली तो टीम उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ इंदौर के परदेशीपुरा थाने में भी धोखाधड़ी से संबंधित एक प्रकरण दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इस तरह की गतिविधियों में पहले से शामिल रहा है। फिलहाल पढ़रीनाथ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने अब तक किन-किन लोगों से वसूली की है और इस पूरे मामले में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

    पुलिस का कहना है कि फरारी के दौरान आरोपी की मदद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। यदि जांच में ऐसे लोगों के नाम सामने आते हैं। तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। आपको बता दे इस मामले मे ती अररोपी राजा हजामी, सपना हाजी और पंकज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    Share:

  • इंदौर: मेडिकल इमरजेंसी में भी ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान, बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे पिता पर की कार्रवाई

    Mon Mar 16 , 2026
    इंदौर। इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि बेटी का डायलिसिस कराकर लौट रहे एक पिता का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। यह घटना गोपुर चौराहे की बताई जा रही है, जहां मेडिकल इमरजेंसी के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved