img-fluid

गजब की सर्विस… शख्स ने बिल्लियों को खाना खिलाकर कमाए 21 लाख रुपये

March 04, 2026

डेस्क: बिल्लियां और कुत्ते ऐसे पालतू जानवर हैं, जिन्हें दुनियाभर के लोग पालना पसंद करते हैं. वैसे आमतौर पर तो लोग अपने पालतू जानवरों को खुद ही खिलाते-पिलाते हैं, उनकी देखभाल करते हैं, लेकिन कई बड़े लोग इसके लिए भी लोगों को नौकरी पर रखते हैं. इन दिनों ऐसे ही एक शख्स की कहानी काफी चर्चा में है. दरअसल, चीनी नव वर्ष के दौरान बिल्लियों को खाना खिलाने की सेवा देकर एक शख्स ने अपने ‘हॉलीडे वीक’ के दौरान 160,000 युआन (23,000 अमेरिकी डॉलर) यानी करीब 21 लाख रुपये कमा लिए.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्लियों की देखभाल करने, उन्हें खाना खिलाने के बिजनेस से होने वाली अच्छी-खासी कमाई ने इस बात को उजागर किया है कि चीन में ऐसी सेवाओं की काफी डिमांड है. साल 1991 में जन्मे और शंघाई में रहने वाले हुआन कोंग पालतू जानवरों की ‘केयर इंडस्ट्री’ में एक प्रोफेशनल हैं, जो 9 सालों से घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने की सेवाओं में विशेषज्ञता रखते हैं.


  • दरअसल, इस साल के वसंत उत्सव के दौरान हुआन के साथ चार और लोग शंघाई में रुके थे और इस दौरान उन पालतू जानवरों की देखभाल की जिनके मालिक छुट्टी मनाने के लिए बाहर गए हुए थे. त्योहार से पहले और बाद में 20 दिनों से अधिक की अवधि में उनकी टीम ने घर-घर जाकर बिल्लियों को खाना खिलाने के लगभग 2,000 ऑर्डर पूरे किए, जिनमें से लगभग 1,000 ऑर्डर हुआन ने खुद संभाले. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जितने भी ऑर्डर मिले, उनमें से 80 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर अपने होम टाउन लौट रहे ग्राहकों से आए, जबकि लगभग 10 प्रतिशत ऑर्डर कम व्यस्त समय में यात्रा करने वाले लोगों की तरफ से आए. कई ग्राहक तो ऐसे भी हैं, जो उनकी सेवाओं का उपयोग साल दर साल करते हैं.

    छुट्टियों के दिनों में हुआन हर दिन सुबह 3 बजे घर से निकलते हैं और रात 10 या 11 बजे तक काम करते हैं. इस दौरान वह औसतन सिर्फ तीन से चार घंटे ही सोते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने सबसे व्यस्त दिन में उन्होंने 55 ऑर्डर पूरे किए और हर ऑर्डर पर विजिट 10 से 15 मिनट तक चलती है, जिसमें उन्हें कूड़े के डिब्बे की सफाई करनी पड़ती है, बिल्लियों को खाना और पानी देना पड़ता है, उनके स्वास्थ्य की जांच करनी पड़ती है, खिड़कियों और बिजली के उपकरणों की जान करनी पड़ती है और कूड़ा घर से बाहर निकालना पड़ता है.

    Share:

  • दोस्ती का हवाला देता रह गया पाकिस्तान, फिर भी नहीं माना ईरान और कर दिया सऊदी पर हमला

    Wed Mar 4 , 2026
    डेस्क: ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर लगातार हमले कर रहा है. इस बीच ईरान ने पाकिस्तान की अपील को दरकिनार करते हुए सऊदी अरब पर भी हमला बोला है. मंगलवार को ईरानी ड्रोन ने रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को नुकसान पहुंचाया है. इसके बाद पूर्वी शहर धाहरान, जहां तेल कंपनी Saudi Aramco का मुख्यालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved