विदेश

अमेरिका का मॉस्को पर पलटवार, दो रूसी राजनयिकों देश छोड़कर जाने का आदेश

वाशिंगटन। अमेरिका और रूस (America and Russia) के बीच तनाव कम होने की जगह और बढ़ता जा रहा है। वॉशिंगटन (washington) ने अब दो रूसी राजनयिकों (diplomats) को निष्कासित (Expelled) करने का आदेश जारी किया है। इससे पहले मॉस्को ने दो अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था।

बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने यह कदम रूस द्वारा दो अमेरिकी राजनयिकों को एक पूर्व कांसुलर कर्मचारी के साथ संपर्क के लिए निष्कासित करने के बाद उठाया है, जिस पर संवेदनशील जानकारी एकत्र करने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि अमेरिका रूसी सरकार के अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा।


फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि रूस के किन राजनयिकों को निष्कासित किया गया है, लेकिन इन्हें सात दिन के भीतर अमेरिका छोड़ देने के लिए कहा गया है। इतना ही समय अमेरिकी राजनयिक जेफरी सिलिन और डेविड बर्नस्टीन को भी दिया गया था, जिन्हें पिछले महीने रूस छोड़ने जाने के लिए कहा गया था।

रूस ने सिलिन और बर्नस्टीन पर व्लादिवोस्तोक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एक पूर्व कर्मचारी से संपर्क करने का आरोप लगाया गया था। दरअसल, पूर्व कर्मचारी पर यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई और संबंधित मुद्दों के बारे में अमेरिकी राजनयिकों के लिए जानकारी एकत्र करने का आरोप था।

Share:

Next Post

हिंदी में रिलीज नहीं होगी दलपति विजय की 'लियो', निर्माता ने कारण बता बढ़ाई हलचल

Sat Oct 7 , 2023
डेस्क। दलपति विजय (Dalpati Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लियो’ (Leo) अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) द्वारा निर्देशित, एक्शन थ्रिलर ‘लियो’ 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 5 अक्टूबर को जारी फिल्म के एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने सिनेप्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं, अब […]