img-fluid

ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका ने रूसी तेल खरीद पर छूट बढ़ाई, 10 से अधिक देशों को मिलेगी राहत

April 23, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिकी (American) वित्त मंत्री (Finance Minister) स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने बुधवार को कहा कि उन्होंने रूसी तेल (Russian oil) की बिक्री की अनुमति देने वाली प्रतिबंध छूट को आगे बढ़ाया है। यह फैसला दुनिया के 10 से अधिक ‘सबसे कमजोर और सबसे गरीब’ देशों के ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए लिया गया।

उन्होंने बताया कि यह अनुरोध पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की बैठक के दौरान सामने आया था। बेसेंट ने सीनेट की विनियोग समिति के सामने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले उनका विचार था कि यह छूट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। लेकिन बाद में ऊर्जा संकट से जूझ रहे 10 से अधिक देशों ने अमेरिका से इसे बढ़ाने की अपील की। इसके बाद केवल 30 दिनों के लिए प्रतिबंधों पर यह छूट दी गई।


  • पिछले हफ्ते अमेरिका ने की थी छूट आगे न बढ़ाने की घोषणा
    पिछले हफ्ते अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने घोषणा की थी कि रूसी या ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई छूट आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। लेकिन शुक्रवार रात को मंत्रालय ने अचानक प्रतिबंधों पर छूट को 30 दिन के लिए बढ़ा दिया।

    अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?
    बेसेंट ने कहा, इस हफ्ते विश्व बैंक और आईएमएफ की बैठक थी। मेरा मानना था कि हम इसे आगे नहीं बढ़ाएंगे। लेकिन दस से अधिक कमजोर और गरीब देशों ने हमसे अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संकट के कारण इसे आगे बढ़ाया जाए। इसलिए हमने केवल 30 दिनों के लिए छूट दी।

    इससे पहले अमेरिका ने भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 5 मार्च से एक महीने के लिए प्रतिबंधों पर छूट दी थी। कुछ दिनों बाद इसी तरह की छूट कई अन्य देशों को भी दी गई थी, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

    Share:

  • अटल पेंशन योजना में बड़े बदलाव की संभावना, ₹10,000 तक हो सकती है मासिक पेंशन, सरकार कर रही विचार

    Thu Apr 23 , 2026
    नई दिल्ली । सरकार (Government) असंगठित क्षेत्र (इनफॉर्मल वर्कर्स) के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। बढ़ती महंगाई और रिटायर लोगों के खर्च को देखते हुए अटल पेंशन योजना (APY) के तहत दी जाने वाली न्यूनतम पेंशन (Pension) की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved