img-fluid

MP Election: चुनावों की हलचल के बीच भाजपा और कांग्रेस कार्यालय के बाहर पसरा सन्नाटा, जानें कारण

October 13, 2023

दमोह। विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आचार संहिता (Code of conduct) लागू हो गई है और भाजपा (BJP) ने अपनी प्रत्याशियों की चार लिस्ट भी जारी कर दी हैं और दमोह Damoh) जिले से केवल पथरिया विधानसभा की टिकट घोषित की गई है, बाकी तीन सीटों के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। कांग्रेस की एक भी लिस्ट जारी नहीं हो पाई है। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी न होने से कांग्रेस और भाजपा कार्यालय के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है और गिने चुने कार्यकर्ता ही दिखाई दे रहे हैं।


  • कांग्रेस (Congress) ने जिले की चार विधानसभा सीटों में से एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया, केवल कयासों का दौर चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के दमोह कार्यालय में इस समय गिने चुने कार्यकर्ता ही दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि प्रत्याशी घोषित न होने से अभी भी असमंजस का दौर चल रहा है और लोग केवल आपस में बैठकर चर्चाएं कर रहे हैं। यही नजारा इस समय कांग्रेस कार्यालय का भी है यहां भी बहुत कम कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं और सभी की निगाहें प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर टिकी हुई है।

    Share:

  • नौसेना प्रमुख बोले- देश में आंतरिक खतरे, निपटने केे लिए तालमेल बढ़ाएं खुफिया एजेंसियां

    Fri Oct 13 , 2023
    नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार (Admiral Hari Kumar) का कहना है कि देश में काम कर रहीं सभी खुफिया एजेंसियों में मजबूत आपसी समन्वय होना चाहिए, ताकि आंतरिक खतरों से बचते हुए सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। देश में इस समय 14 खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन कभी-कभी इनके कार्यक्षेत्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved