img-fluid

जंग के बीच इराक में क्रैश हुआ अमेरिका का बड़ा मिलिट्री रिफ्यूलिंग प्लेन, 5 लोग थे सवार

March 13, 2026

नई दिल्ली. अमेरिकी सेना (US military) का एक रिफ्यूलिंग विमान (refueling plane) इराक (Iraq) में क्रैश(crashed) हो गया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान में जारी जंग के बीच उनका KC-135 रिफ्यूलिंग विमान क्रैश हो गया. इस विमान में पांच क्रू मेंबर सवार थे.

सेना ने जारी बयान में कहा कि कुल दो विमान थे, जिसमें से एक विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई जबकि दूसरा विमान क्रैश हो गया. सेना ने कहा कि यह हादसा ना तो दुश्मन की गोलीबारी से हुआ और ना ही फ्रेंडली फायर की वजह से. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और जांच की जा रही है.


  • बयान में कहा गया कि यह घटना ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान फ्रेंडली हवाई क्षेत्र में हुई और बचाव अभियान जारी है. यह ऑपरेशन ईरान को निशाना बनाने वाली अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है.

    बता दें कि अमेरिका का यह KC-135 विमान लंबी दूरी के अभियानों के दौरान लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

    हाल के दिनों में अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. यह ऑपरेशन 28 फरवरी को उस समय शुरू हुआ, जब अमेरिकी और इजराइली बलों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए. इसके बाद यह जंग एक व्यापक क्षेत्रीय सैन्य ऑपरेशन में तब्दील हो गई.

    विमान दुर्घटना ऐसे समय हुई है जब इस संघर्ष में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. हमलों की शुरुआत के बाद से अब तक सात अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध में करीब 150 अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं.

    Share:

  • 6 साल बाद फिर बीजिंग से प्योंगयांग के लिए पहली ट्रेन रवाना

    Fri Mar 13 , 2026
    बीजिंग। करीब छह साल के लंबे अंतराल के बाद चीन और उत्तर कोरिया (China and North Korea) के बीच यात्री ट्रेन सेवा एक बार फिर शुरू हो गई है। गुरुवार को बीजिंग रेलवे स्टेशन (Beijing Railway Station) से दोनों देशों की राजधानियों को जोड़ने वाली पहली ट्रेन रवाना हुई। इससे चीन और उत्तर कोरिया (China […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved