img-fluid

संभल में बच्चों की ईमानदारी की मिसाल, सड़क पर मिला महंगा iPhone थाने में किया जमा

March 10, 2026

संभल। संभल (Sambhal) में पांच बच्चों ने ईमानदारी (Children Honestly) की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। बच्चों को सड़क पर एक महंगा मोबाइल फोन मिला, लेकिन उसे अपने पास रखने के बजाय वे सीधे थाने पहुंच गए और पुलिस को सौंप दिया।

घटना रविवार सुबह हायातनगर थाना क्षेत्र की है। यहां संभल-बहजोई मार्ग पर पांच बच्चे खेलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। बच्चों ने फोन उठाया और बिना देर किए थाने पहुंचकर पुलिस को दे दिया।

बच्चों ने इंस्पेक्टर से कहा, “पुलिस अंकल, हमें यह मोबाइल सड़क पर मिला है, हमें नहीं पता यह किसका है।” बाद में पता चला कि वह महंगा iPhone 17 Pro Max है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।



  • फोन जमा कराने वाले बच्चों में अब्दुल गनी, मोहम्मद रजा, मोहम्मद असद, मोहम्मद अदनान और मोहम्मद शान शामिल हैं। बच्चों की ईमानदारी देखकर पुलिसकर्मियों ने उनकी जमकर सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।

    पुलिस ने मोबाइल के असली मालिक Nazim Ali निवासी घुंघावली को बुलाकर फोन उन्हें सौंप दिया। अपना महंगा फोन वापस मिलने पर नाजिम अली ने भी बच्चों की ईमानदारी की तारीफ की।

    इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ईमानदारी की असली सीख कई बार समाज को छोटे बच्चों से ही मिलती है।

    Share:

  • अमिताभ बच्चन के टोटके ने दिलाया इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप, बोले- मैं मैच नहीं देखता तो जीत जाते हैं!

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026(In the 2026 T20 World Cup) में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास(Team India made history) रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन(Bollywood legend Amitabh Bachchan) का ट्वीट सोशल(tweet bysocial media) मीडिया पर वायरल हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved