
चम्बा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले (Chamba district) में एक ऐतिहासिक और श्रद्धा का केंद्र माने जाने वाला गिरड़ माता मंदिर (Girad Mata Temple) शुक्रवार दोपहर अचानक आग की भेंट चढ़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मंदिर की संरचना धू-धू कर जलती दिखाई दे रही है। पंचायत खुंदेल में स्थित यह मंदिर सदियों से हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन अब वह पूरी तरह से राख हो चुका है।
बर्फ के बीच भी नहीं थमी आग की भयंकर लपटें
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंदिर के आसपास चारों ओर बर्फ जमी हुई थी, फिर भी आग ने इतनी तेजी से फैलाव किया कि किसी को उसे रोकने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि उन्हें बुझाने की कोशिशें भी असफल रहीं और मंदिर की इमारत भारी क्षति से दो-टूक होकर गिरती रही।
मंदिर के अंदर की मूर्तियां भी हुईं नष्ट
इस अग्निकांड में मंदिर के भीतर विराजमान कई मूर्तियां जलकर खाक हो गईं। सबसे बड़ी चिंता मुख्य मूर्ति को लेकर थी, क्योंकि श्रद्धालुओं का डर था कि वह भी आग में खत्म हो जाएगी। हालांकि, कुछ लोगों की मानें तो मुख्य मूर्ति नीचे गिरने के कारण बच सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी बाकी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved