भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

होटल में कमरा नहीं मिलने से नाराज बदमाश कर्मचारी को उठा ले गए, जंगल में पीटा

  • कड़ी मश्क्कत के बाद अगवा कर्मचारी को छुड़ा सकी पुलिस, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा इलाके में स्थित एक होटल से बदमाश कर्मचारी को उठा ले गए। बदमाशों ने जंगल में बंधक बनाकर अगवा युवक को जमकर पीटा। वारदात को महज इस बात से नाराज होकर अंजाम दिया गया है कि कर्मचारी ने आरोपियों को होटल में रूम देने से इनकार कर दिया था। वहीं कर्मचारी के अगवा होने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया था। काफी मश्क्कत के बाद पुलिस ने अगवा युवक को आरोपियों के चुंगल से मुक्त कराया और अपहणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार रोहित पटेल (22) मूलत: दमोह का रहने वाला है और करोंद में एक होटल का संचालन करता है। रोहित पटेल के होटल में अन्य दोस्त भी पार्टनर है। रोहित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे भवानी, प्रिंस हटे और उनका साथी नितिन बाइक से होटल पहुंचे थे। होटल पहुंचने पर भवानी ने होटल कर्मचारी रितिक द्विवेदी (22) से कमरा मांगा। रितिक द्विवेदी ने भवानी और उसके साथी को कमरा देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए आरोपियों ने रितिक द्विवेदी से मारपीट की और उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया। रोहित पटेल ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी थी। रोहित ने घटना की जानकारी तत्काल निशातपुरा पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और रोहित पटेल से पूछताछ की। रोहित पटेल ने पुलिस को बताया कि भवानी होटल में कमरा लेकर अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर हंगामा करता है। लिहाजा उसे होटल में कमरा देने के लिए रितिक ने मना कर दिया था। इससे नाराज होकर भवानी अपने साथियों के साथ रितिक को जबरन अपने साथ ले गया है।


बुधवार शाम रासलाखेड़ी पर पकड़ाए
पुलिस ने बताया कि भवानी छोला मंदिर का गुंडा है और प्रिंस हटे टीटी नगर थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। पुलिस ने सभी लोगों के नंबर की लोकेशन निकलवाने के लिए सायबर क्राइम को भेजी थी। इससे पहले ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निर्मल गार्डन के पीछे जंगल स्थित एकांत में कहीं बैठे हुए है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चंगुल से रितिक द्विवेदी को छुड़ा लिया।

Share:

Next Post

मोरबी हादसे के बाद चेता नगर निगम... सैर सपाटा स्थित केबल स्टे ब्रिज की होगी जांच

Thu Nov 3 , 2022
भोपाल। गुजरात स्थित मोरबी में केबल स्टे ब्रिज के गिरने से 141 लोगों की मुत्यु होने के बाद भोपाल के केबल स्टे ब्रिज की मजबूतरी और सुरक्ष को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में अब जाकर नगर निगम ने इसकी सुध ली है। महापौर मालती राय ने प्रेमपुरा घाट स्थित सैर सपाटा में […]