
इंदौर। आज दोपहर अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम (political events) में विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) भाजपा (BJP) से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत (Bhanwar Singh Shekhawat) के घर अचानक पहुंच गए। उन्होंने शेखावत को जन्मदिन (Birthday) की बधाई दी और बातों ही बातों में कह दिया कि वे कांग्रेस (Congress) में आए तो उनका स्वागत है, क्योंकि कांग्रेस को आप जैसे निष्ठावान लोगों की जरूरत है। हालांकि शेखावत ने इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी।
करीब 20 से 25 मिनट तक दोनों नेताओं में बातचीत होती रही। मुलाकात के बाद जब शुक्ला से पूछा गया कि क्या वे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का संदेश लेकर आए थे तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि वे मेरे बाबूजी के दोस्त थे और उनके जन्मदिन पर मैं बधाई देने और आशीर्वाद लेने आया हूं। भाजपा को आज यहां लाने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस दौरान शेखावत के पुत्र कुलदीप शेखावत भी मौजूद थे। विधि थे कि कल शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उन्होंने इसका खंडन कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved