
महिदपुर। आंजना समाज महिदपुर द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव एवं समाज के आराध्य संत राजारामजी महाराज का जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। राम नवमी के अवसर पर आंजना समाज धर्मशाला में समाज की सभा का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन पश्चात समाज द्वारा एक वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसका सभी राजनीतिक दल ने एवं सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौलतराम आंजना बिसलखेड़ी ने की। सभा को कमल पटेल, जीवन सिंह, पदम सिंह, अंतर सिंह, मनोहर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम में समाज के सर्वांगीण विकास का सभी समाज जनों ने संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पदमसिंह किटिया ने किया। आभार आंजना समाज के अध्यक्ष ओम पटेल महू ने व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रमुख मनोहर सिंह गोगाखेड़ा ने दी।
चल समारोह का किया स्वागत
श्रीराम नवमी के अवसर पर निकले चल समारोह का स्वागत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र (जीतू) मंडोरा द्वारा स्थानीय अंबेडकर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर किया गया। इस अवसर पर अरुण बुरड़, सगीर बेग, कैलाश बगाना, बाबा नागौरी, रईस कुरैशी, इकबाल नागोरी, राधेश्याम गोलवीय, दिनेश गरासिया दिनेश बारोट, मुबारिक मुल्तानी शेरसिंह उमठ, शकील पाकीजा, सुमन सोनगरा, दिनेश बघेल, मुकेश वलुंजना, कमलसिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved