img-fluid

इंदौर के वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

December 05, 2023

इंदौर। श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में 43वां वार्षिकोत्सव 4 व 5 दिसंबर को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकम राधेश्याम चोयल और निशिता मंत्री के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी और श्री वैष्णव महिला प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।


  • मुख्य अतिथि का स्वागत वैष्णव सहायक ट्रस्ट के अध्यक्ष पुरूषोत्तमदास पसारी के द्वारा किया गया। अतिथिद्वय के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्या आभाजी जौहरी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष विष्णु पसारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। मेधावी व प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इस वार्षिकोत्सव में विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। आभार विजय आगार द्वारा माना गया ।

    Share:

  • विधायक रमेश मेंदोला ने पुलिस कमिश्नर को की शिकायत, की ये मांग

    Tue Dec 5 , 2023
    इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो (Indore assembly constituency number two) से रमेश मेंदोला (Ramesh Mendola) ने एक लाख सात हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। यह प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है। चौथी बार विधायक बनने के बाद मेंदोला के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved