img-fluid

MP में भाजपा को एक और झटका, गुन्नौर के BJP से पूर्व विधायक महेंद्र बागरी हुए कांग्रेस में शामिल

September 04, 2023

पन्ना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) विधानसभा चुनाव (assembly elections) से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। आए दिन नेता मौके की नजाकत को देखते हुए पाला बदल रहे है। हाल ही में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का “हाथ” थाम लिया था और अब एक और पूर्व विधायक ने बीजेपी से किनारा कर लिया है।

महेन्द्र बागरी ने थामा कांग्रेस का दामन, लड़ सकते है चुनाव
पन्ना (Panna) की गुन्नौर सीट (Gunnaur seat) से भाजपा विधायक रहे महेंद्र बागरी (BJP MLA Mahendra Bagri) ने टिकट ना मिलने के चलते आज सोमवार को बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए हैं। वे आज सुबह पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह (District President Shivjit Singh) के साथ भोपाल पहुंचे और फिर कांग्रेस नेताओं से चर्चा करने के बाद, कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। महेंद्र बागरी के कांग्रेस में आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें गुन्नौर से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।


गुनौर सीट से भाजपा ने राजेश वर्मा को दिया हैं टिकट
बता दे कि भाजपा ने गुन्नौर सीट से पूर्व विधायक व 2018 में चुनाव हार चुके राजेश वर्मा को टिकट दिया है, जिसके बाद से गुन्नौर विधानसभा में भाजपा के कई नेताओं में असंतोष व्याप्त है। हाल ही में पूर्व विधायक महेंद्र बागरी और पार्टी नेत्री अमिता बागरी ने इसका खुलकर विरोध किया था और परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया था।

Share:

  • रूस ने यूक्रेन के अनाज एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर हमला कर किया तबाह, गहरा सकता है अनाज संकट

    Mon Sep 4 , 2023
    डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। अब रूस ने यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के खाद्यान्न एक्सपोर्ट करने वाले बंदरगाह पर रूसी हमले में यह बंदरगाह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जंग की वजह से दुनियाभर में खाद्यान्न का निर्यात बाधित हुआ है। इससे दुनिया के कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved