
इंदौर। इंदौर से एक नई उड़ान शुरू होने जा रही है। यह उड़ान कोलकाता के लिए संचालित की जायेगी। इंडिगो इसका संचालन करेगा। यह उड़ान सुबह 9:20 पर कोलकाता से रवाना होकर इंदौर 11:40 बजे इंदौर पहुंचेगी और यहां से दोपहर 12:20 बजे रवाना होकर 2:30 बजे कोलकाता पहुंच जाएगी। इंडिगो इस उड़ान का संचालन गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को ही करेगा। इसके पहले इंदौर से कोलकाता के लिए नियमित उड़ान थी जो लॉक डाउन के कारण बंद हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved