img-fluid

दुनिया में आई एक और नई मुसीबत! दो म्यूटेंट में बटा Omicron variant,नए म्यूटेंट का पता लगाना हुआ और भी मुश्किल

December 11, 2021

नई दिल्ली। कोरोना (corona) का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (Variant Omicron) भारत (India) में भी अब तेजी से अपने पैर पसारते हुए दिख रहा है। सबसे पहले ये वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका  (south africa) में पाया गया था। अब इस वेरिएंट (Variant) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल ऑस्ट्रेलिया (australia) के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा हाल ही में ये दावा किया है कि ओमिक्रॉन (Omicron) B.1.1.529 वेरिएंट अब दो म्यूटेंट BA.1 और BA.2. में विभाजित हो गया है। यानी ओमिक्रॉन वेरिएंट (Variant Omicron) का दो और प्रकार सामने आया है। वायरोलॉजिस्ट (virologist) का कहना है कि ओमिक्रॉन के नए म्यूटेंट BA.2 के कई मामले दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा (South Africa,Australia,Canada) में मिले हैं। उनके अनुसार इस नए म्यूटेंट का पता लगाना और भी ज्यादा मुश्किल है।


दरअसल ओमिक्रॉन का ये नया म्यूटेंट दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से ब्रिस्बेन लौट रहे एक व्यक्ति में मिला है। इस म्यूटेंट को ‘ओमिक्रॉन लाइक’ (Omicron Like) कहा जाता है और इसे पहचान पाना और भी ज्यादा कठिन है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि ओमिक्रॉन का ये नया म्यूटेंट कोरोना वैक्सीन को चमका देने में कितना माहिर है।

विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि यह म्यूटेंट जेनेटिक रूप से ओमिक्रोन जैसा ही है, लेकिन दोनों में एक महत्वपूर्ण अंतर यह है कि नए म्यूटेंट में आनुवंशिक विचित्रता (Genetic quirk) नहीं है जिसकी मदद से डॉक्टर इसके प्रसार को जल्दी से ट्रैक करने में सक्षम हो पाते हैं। वहीं जेनेटिक क्विर्क ना होने के कारण इसे पहचानना ज्यादा मुश्किल हो जाएगा। वायरोलॉजिस्ट का कहना है कि वर्तमान में BA.2 नामक म्यूटेंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा (South Africa,Australia,Canada) में की जा चुकी है।

Share:

  • एक दिन में BMC में 20 करोड़ से अधिक की राशि जमा

    Sat Dec 11 , 2021
    भोपाल। नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) के तहत नगर निगम भोपाल के वार्ड कार्यालयों में आयोजित शिविरों में करदाताओं (taxpayers) द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक अधिभार में छूट का लाभ लिया । बता दें कि शनिवार को लोक अदालत के जनिए भोपाल नगर निगम में 17 हजार 600 से अधिक करदाताओं ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved