
अमरवाड़ा। मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर सभी की नजर थी। छिंदवाड़ा कभी कमलनाथ का गढ़ रहा है और आजादी के बाद से पार्टी सिर्फ यहां 2 बार ही पराजित हुई है। कमलनाथ यहां से लगातार जीतते आ रहे थे, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उनके बेटे नकुल नाथ को भाजपा उम्मीदवार बंटी साहू ने बड़े अंतर से हराया है। ऐसे में अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कमलनाथ की साख लगी हुई थी। अभी रुझान में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। ऐसे में अमरवाड़ा सीट कमलनाथ के हाथ से निकलती है तो उनके राजनीतिक कॅरियर पर सवाल उठने खड़े हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved