img-fluid

ममता बनर्जी को एक और झटका, सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

July 16, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक और बड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी की सांसद कोयल मल्लिक ने शपथ लेने के कुछ ही महीने बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. बांग्ला फिल्म अभिनेत्री ने इस साल अप्रैल में राज्यसभा में सांसद के तौर पर शपथ ली थी और उसके बाद वह एक बार भी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुई थी. कोयल मल्लिक ने को राज्यसभा चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उनके साथ उनके पति उनके पति निशपाल सिंह भी थे.

उन्होंने लिखा कि उन्होंने सांसद के तौर पर इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पत्र में लिखा, “मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं, जिसे तुरंत स्वीकार किया जाए.” उन्होंने आगे कहा, “मैं डिप्टी चेयरमैन और राज्यसभा सेक्रेटेरिएट के सभी अधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया.”

ममता बनर्जी को फिर लगा झटका
मल्लिक का इस्तीफा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए ऐसे ही कई झटकों में से एक है, जो हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ टीएमसी की करारी हार के बाद, सबसे बुरे राजनीतिक संकटों में से एक से गुजर रही हैं. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों ने तृणमूल कांग्रेस से नाता तोड़कर एनसीपीआई में विलय का ऐलान किया है.


  • कोयल मल्लिक ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात.
    तीन राज्यसभा सांसदों सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था, बाद में बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव में इन तीनों नेताओं को उम्मीदवार बनाया है. मल्लिक का इस्तीफा बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा के बागी खेमे में शामिल होने के एक दिन बाद आया है.

    पहले ईमेल से दिया था इस्तीफा
    कोयल मल्लिक ने 6 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली थी. उन्हें चुनाव प्रचार करते भी देखा गया है. हालांकि, हार के बाद वह सार्वजनिक रूप से कोई बया नहीं दिया था. कोयल मल्लिक ने 11 जून को ईमेल के जरिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का इरादा जताया. हालांकि, उस समय उन्हें बताया गया कि ईमेल के जरिए इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

    हालांकि, निजी कारणों से देश से बाहर होने के कारण उनके इस्तीफे में देरी हुई. कोयल ने बुधवार को देश लौटने के बाद खुद आकर अपना इस्तीफा दिया. सूत्रों का कहना है कि कोयल मल्लिक ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र कुमार यादव से भी मुलाकात की है. कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और पश्चिम बंगाल में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव से मुलाकात की, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

    इस बात से यह अटकलें तेज हो गई हैं कि टॉलीवुड एक्ट्रेस आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाली हैं.बता दें कि कोयल मल्लिक प्रसिद्ध बांग्ला एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. राजनीतिक जानकारों का कहना है किबंगाली फिल्म इंडस्ट्री में मल्लिक परिवार की पुरानी रेप्युटेशन और साफ पब्लिक इमेज को देखते हुए, उनका यह कदम तृणमूल कांग्रेस के लिए एक झटका हो सकता है.कोयल मल्लिक के बीजेपी में जाने से पश्चिम बंगाल में पार्टी की पहुंच मजबूत हो सकती है, खासकर ऐसे समय में जब बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कुछ हिस्से भ्रष्टाचार से जुड़े विवादों में फंसे हुए हैं.

    Share:

  • MP: पत्नी की हत्या कर 3 राज्यों में छिपता रहा पति, 6 साल बाद कानून के हत्थे चढ़ा

    Thu Jul 16 , 2026
    शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर (Shajapur) में आज से छह साल पुरानी की गई हत्या का खुलासा किया गया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या चरित्रहीन की शंका में की थी। शक के आधार पर उसने चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved