
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भोपाल, नर्मदापुरम्, सीहोर और रायसेन जिलों में भीषण बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। निचले इलाकों के कई घरों में पानी घुस गया है। सीहोर में बारिश के बीच एक घर की दीवार भरभराकर गिर गई। कई नदियां उफान पर हैं। वहीं बारिश में पुल-पुलिया डूब गए हैं, जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढऩे की वजह से कई जगहों पर बांधों के गेट भी खोले गए हैं।
मौसम विभाग ने आज मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, नरसिंहपुर, जबलपुर और सिवनी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल-इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हलकी बारिश के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में अभी औसत से पांच फीसदी बारिश हो चुकी है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम्, ग्वालियर-चंबल संभाग में 6 फीसदी से अधिक बारिश हुई है। वहीं पूर्वी हिस्से में भी अब तक की बारिश का औसत पूरा हो चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved