img-fluid

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप, बोले- सेना और देश से माफी मांगें

March 14, 2023

नई दिल्ली। ब्रिटेन के कार्यक्रमों में राहुल के बयानों से देश में बवाल मचा हुआ है। भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का लगा रही है। वहीं कांग्रेस भी सोशल मीडिया और प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार पर पलटवार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनपर दुनियाभर में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया।

देश की सीमा पर तैनात जवानों से माफी मांगनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कहा कि कांग्रेस के समय मीडिया को बंद करने का काम हुआ और देश से बाहर जाकर भारत को दुनियाभर में बदनाम करने का काम करते हो। आगे कहा कि राहुल गांधी को देश वापस आकर सदन में सांसदों से, देश से माफी मांगनी चाहिए। वहीं देश की सीमा पर तैनात सेना के जवानों से माफी मांगनी चाहिए साथ ही उनको देश की महिलाओं, मजदूरों से माफी मांगनी चाहिए।


देश का मजदूर देश को सींचता है
आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश का मजदूर अपने खून पसीना बहाकर देश को सींचता है और देश को आगे बढ़ाता है, जिसके चरण धोकर पीएम मोदी उनका सम्मान करते हैं। और आप दुनिया के देशों में जाकर भारत का अपमान करने में लगते हैं। उन्होंने कहा कि टेरर-फंडिंग मामलों की जांच करने वाले संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं।

Share:

  • अब ओवैसी भी निकालने जा रहे 'अधिकार पदयात्रा', नीतीश-तेजस्‍वी का बढ़ाएंगे चिंता

    Tue Mar 14 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। बिहार में लोकसभा (Lok Sabha in Bihar) की 40 सीटों को लेकर महागठबंधन, बीजेपी और असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) सभी ने पूरा जोर लगाने जा रहीं हैं। अब AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी पदयात्रा का दांव चलने की तैयारी कर रहे हैं। खबर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved