जिला पंचायत सदस्य के नतीजों की घोषणा शुरू

  • 17 सीटों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

जबलपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य के परिणामों की घोषणा शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गई है। जहां शहर की 17 जिला सदस्य की सीटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मॉडल स्कूल में मतगणना चालू है। जहां कांग्रेस और भाजपा कांटे की टक्कर देखी जा रही है। शुरूआती रूझानों में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 7 से संतोष वरकडे लगभग 11 वोट से जीत गए हैं उन्होंने पूर्व विधायक नन्हे लाल धुर्वे जो कि आदिवासी नेता माने जाते है उन्हें हराया है। तो वहीं संतोष वरकडे भाजपा की तरफ से जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 01 से मुन्नी बाई लगभग 3 हजार वोट से जीती है। तो वही क्षेत्र क्रमांक 02 से आशा मुकेश गोटियां लगभग 1800 वोट से जीती। इसी प्रकार क्षेत्र क्रमांक 03 से रानू रामेश्वर साहू लगभग 12 हजार वोट से जीती है। तो जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से एकता ठाकुर 1300 वोट से जीती हुई दिख रही है। एकता ठाकुर यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी है। क्षेत्र क्रमांक 11 से कांग्रेस समर्थित राम कुमार सैयाम जो की लगभग 10 हजार वोट से जीते है, हालांकी आधिकारिक घोषणा आज शुक्रवार की देर शाम तक होगी।

जनपद सदस्य की मतगणना यह सदस्य रहे विजेता

  • पनागर: आराधना विनय कुमार, प्रकाश सिंह गोड, शैलेन्द्र पटेल, मिथलेश पटेल, दशोदा बाई, कविता कोल, सुरेश कुमार, मनीष पटेल, रेखा राजेन्द्र पटेल, प्रदीप कुमार पटेल, अरविंद पटेल, नीतू सुरजीत पटेल,गीता मेहरा,नीरज पाण्डेय,ज्योति विपिन कुमार पटेल, राजेन्द्र पटेल, राहुल रजक, सुखवती मुकेश ठाकुर,सुशीला गौड़, सोना राजेश रजक चुने गए।
  • पाटन : अंशु सिंह,हाकम सिंह (गब्बू), मीना गौंड, रामकृष्ण यादव, संतोष रानी, नवीन पटेल, मधु अश्वनी पटेल, शक्ति राज यादव, शोभा अखिलेश, अजय पटेल, मिथला बाई, प्रिया नितिन दुबे, राकेश यादव, रामसेवक अहिरवार, क्रांति राजकुमार सिंह, संजय सिंह संजू भैया, रूकमणी दुबे, वर्षा मोनू सिंह, बब्लू चमार, केशर बाई नरेश, सविता शत्रुघन सिंह, ज्योति ठाकुर चुने गए।
  • सिहोरा: अनीता त्रिपाठी, शकुन्तता कोरी, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल चौधरी, विनीता बाई ठाकुर, दिलीप पटेल, चतुर बाई साहू, सरबरी बी अहसबील, रश्मि मनेन्द्र, रजनीकांत मिश्रा, दीनानाथ कुर्मी, पूजा बरकडे, शिवचरण कुशराम, रामकुमारी, सुरेश प्रसाद, राजा पटेल, विनोद मास्टर, कल्लू लाल कोल , राजाबाई कोल,शील कुमार, मनीषा बाई, मंजू प्रमोद गौतम चुने गए।
  • शहपुरा: भगवान दास चडार, लक्ष्मी बाई , रेखा बाई गोपाल, सतेन्द्र जैन, सपना मुकेश पटेल,राधा मल्लाह, देवेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, संतोष सिंह ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर,नीमा बाई रवि, श्वेता नीरज सिंह, रीना सुरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, हेमलता सुरेश सिंह, विष्णू सिंह उइके, श्रृष्टि रजक, सुधाबाई किशन, दस्सो बाई धुर्वे, राधा ठाकुर, ललिता सिंह, जनवती लोधी, धन सिंह लोधी चुने गए।
  • कुंडम: सुरेन्द्र सिंह धुर्वे, सुमन मरावी, अनूप सिह, सुरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश सेन, ज्योति मुकेश बर्मन, धरमू सिह, वंदना ब्रजकिशोर, मुकेश कुमार, हेमवती सिंह, संदीप साह, अभिलाषा झारिया, सीता बाई, निरपत सिंह, धन्नू सिंह कुशराम, चम्पा भवेदी, लक्ष्मी बाई ,उषा सिहं मरावी, आशीष रेखा मिश्रा, वन्दना बाई सिंह आदि चुने गए।
  • मझौली: राम बाई, उर्मिला बाई, पुष्पराज पटैल, संजो बाई, हरी प्रसाद दुबे, विद्या बाई, धर्मेजय पटेल, सुभद्रा पटेल, बालाराम प्रार्ची पटेल, हरिपाल सिंह कुशवाहा, पुष्पा बाई पटेल, सीमा तिवारी, कैलाश मीना रानी, रमेश प्रसाद, गौरव कुमार, भैया जी कोल, ज्योति पटेल, संगीता झारिया, नीलू बाई , ज्योति बाई , पार्वती बाई आदि चुने गए।

Leave a Comment