घोसालकर हत्याकांड: आदित्य ठाकरे ने किया शिंदे सरकार पर हमला, संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

मुंबई (Mumbai)। मुंबई (Mumbai) में उद्धव गुट के शिवसेना नेता की हत्या (Murder of Shiv Sena Uddhav group leader) के बाद आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने एकनाथ शिंदे वाली एनडीए सरकार (NDA government of Eknath Shinde) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज से पहले महाराष्ट्र (Maharashtra) की किसी सरकार में इतनी अराजकता कभी नहीं रहीं। गौरतलब है कि मॉरिस नोरोन्हा (Morris Noronha) नाम के एक हमलावर ने अभिषेक घोसालकर (Abhishek Ghosalkar) को मुंबई के दहिसर इलाके में लाइव चैट पर गोली मार दी थी। बाद में हमलवार ने खुद को भी गोली मार ली थी।

राउत ने मांगा इस्तीफा
हमले के बाद, ठाकरे ने एक्स पर शिंदे सरकार पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के तहत कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महाराष्ट्र ने ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं देखा। यह चौंकाने वाला कांड है। क्या राज्य में आम आदमी की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था मौजूद है। क्या कानून में डर बसा है। वहीं, संजय राउत ने सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से इस्तीफे की मांग की है। राउत ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में गुंडो का राज है। राउत का दावा है कि आरोपी चार दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में था, उसने सीएम से मुलाकात की थी। फड़नवीस गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल हो गए। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस ने भी साधा निशाना
उद्धव गुट के नेताओं के बाद कांग्रेस ने भी राज्य सरकार के खिलाफ हमला किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि यह जंगल राज की शुरुआत है। महाराष्ट्र में कानून का शासन नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।

पुलिस को अवैध हथियार का संदेह
मुंबई पुलिस की मानें तो हमलावर के खिलाफ कोई लाइसेंसी बंदूक जारी नहीं की गई है। पुलिस को संदेह है कि गोलीबारी के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अवैध है। पूरा मामला मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment