मोटे अनाज के पकवान का सामूहिक भोज

जबलपुर। नगर में दो दिवसीय प्रवास में पधारी दिल्ली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह ने दूसरे दिन भाजपा कार्यालय रानीताल में मोटे अनाज उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अपने घर से मोटे अनाज के पकवान बनाकर लाई और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूपा राव, संभाग प्रभारी डॉ. नंदिता पाठक के संयोजन में आयोजित मोटे अनाज उत्सव में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, कांति रावत अतिथि थी।

नगर के महिला मोर्चा के बहनों ने मोटे अनाज से बने स्वादिष्ट व्यंजन जैसे मठरी, सलोनी, बाजरे की रोटी, रागी के लड्डू, मोटे अनाज़ की खीर , हलवा विभिन्न प्रकार के व्यंजन लेकर मोटे अनाज का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, रजनी यादव, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, मधुबाला राजपूत, रीना राय, कल्पना तिवारी, जाग्रति शुक्ला, सीमा सिंह चौहान, सुमन यादव ,नीता रजक, प्रियंका श्रीवास्तव , सीमा सिंह उपस्थित थी।

Leave a Comment