श्रीमद भागवत कथा 108 मूलपाठ आज से

जबलपुर। शहर में श्रीमद् भागवत कथा 108 मूलपाठ परायण भागवत कथावाचक वृंदावन से श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा 108 परायण में रचना, देवऋषि नारद, पूर्वजन्म प्रसंग, कुन्ती स्तुति भीष्म स्तुति, राजा परीक्षित जन्म, शुकदेव मुनि आगमन का विशेष कथा पाठ किया गया जिसमे भक्त भागवत के सभी लीलाओं का एक साथ राधे राधे जाप के साथ लीलाओं का आनंद लाल हवेली प्रांगण में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। संस्कारधानी में प्रथम बार 108 परायण कराया जा रहा है।


जिसमे 108 यजमान कथा पूजन का रसपान कर रहे हैं। आयोजन में मुख्यत: पंडित कामता प्रसाद तिवारी, डॉ. अरुण रावत संयोजक, डॉ. अरूण सरावगी, सतीश सेठ, विजय सुहाने एड. उमेश रावत, देवदास चौरसिया, डॉ. पहारिया, अजय गुप्ता और श्री राधे राधे परिवार के समस्त वरिष्ठ सदस्य, समिति सदस्य, महिला मंडली युवा मंडली आदि शामिल होंगे। आगामी 7 दिवसीय कथा में विशेष मुख्यत लडडू मार होली, पुष्प होती, लडु मार होली और वृंदावन की पुष्प होती. प्रतिदिन प्रात यजमानों द्वारा मूल, श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजिक आयोजन, रक्त दान जैसे शिविर आयोजन के दौरान विशेष कार्यक्रम किये जाएंगे। आयोजन के समिति सदस्यों जिसमें विजय सुहाने, एड. अशोक गुप्ता, सुभाष चन्द रावत रमेश कुमार रावत, डीडी बैरागी, कमलेश रावत, नवीन बरसैया, दिनेश रावत, सचिन साहू, नरेश शुक्ला, संदीप गुप्ता, ब्रजेश पाण्डे, गोविन्द अग्रवाल, मेवालाल छिरोल्पा, अरविन्द तिवारी, अंकित भलावी एवं समिति के समस्त सदस्यों ने कथा में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment