सिद्धू जहां जाते हैं बोझ बन जाते हैं

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोतसिंह सिद्धू (Former cricketer Navjot Singh Sidhu) के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतसिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि सिद्धू दलबदलू हैं। वे जिस दल में जाते हैं वहां के लिए बोझ बन जाते हैं। हाल ही में सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलें चली थीं। कई दिनों से वे कांग्रेस की बैठक में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।

पारंपरिक पार्टियां ईष्र्या रखती हैं
मुख्यमंत्री मान ने भाजपा सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पारंपरिक पार्टियां उनसे ईष्र्या करती हैं, क्योंकि वे एक सामान्य परिवार से हैं। ये नेता मानते हैं कि उन्हें शासन करने का दैवीय अधिकार है। वे यह बात हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम आदमी राज्य को कुशलतापूर्वक चला रहा है। इन नेताओं ने लंबे समय तक जनता को बेवकूफ बनाया है।

हमारी अफवाहों का धुआं वहां से उठता है जहां हमारे नाम से आग लग जाती है : सिद्धू
सिद्धू के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सिद्धू ने सोशल मीडिया पर 10 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी अफवाहों का धुआं वहां से उठता है गुरु, जहां हमारे नाम से आग लग जाती है।

Leave a Comment