दो बहनों ने 10 दिन में बनाई 10 हजार फीट लंबी तोरण

  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी रहेगी मौजूद

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में शनिवार को करीब 10000 फीट लंबी तोरण यात्रा निकली। दावा है कि यह देश की सबसे बड़ी तोरण यात्रा है, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। कोतवाली से निकली तोरण शोभायात्रा करीब 3 किलोमीटर लंबी थी। यात्रा सिविक सेंटर में खत्म हुई। तोरण यात्रा में कांग्रेस और भाजपा के विधायक समेत महापौर भी शामिल हुए।इस तोरण को जबलपुर की दो बहनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 10 दिन में तैयार किया है। बहन रिचा के साथ 10 हजार फीट लंबी तोरण बनाने वाली खुशबू बताती है कि उनके 25 साथियों ने 10 हजार फीट लंबी तोरण बनाने में सहयोग किया और 10 दिन के भीतर ही तोरण को तैयार कर लिया गया है।


खुशबू ने बताया कि आगामी 11अक्टूबर को जबलपुर से 10 हजार फीट लंबी तोरण को वैष्णो देवी मंदिर ले जाया जाएगा और फिर 13 अक्टूबर को हजारों लोगों की उपस्थिति में इसे माता वैष्णो मंदिर के बाहर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी, दावा किया है कि यह तोरण भारत की सबसे लंबी है।खुशबू ने बताया कि कोतवाली के पास महावीर मंदिर से शुरू हुई तोरण शोभायात्रा में दो हजार से अधिक लोग शामिल हुए। माता वैष्णो के मंदिर में 10 हजार फीट लंबी तोरण को च?ाने से पहले जबलपुर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। तोरण को महिलाओं ने अपने हाथों में उठा रखा था।

Leave a Comment