सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने पिस्टल के साथ आरोपी को दबोचा

  • गोसलपुर पुलिस ने की कार्यवाही, मामला दर्ज

जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और मैगजीन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी अनुसार थाना प्रभारी गोसलपुर ने बताया कि गत दिवस एक युवक महेन्द्र दुबे का वीडियो व्हाटसएप में वायरल हुआ, जिसमे महेन्द्र दुबे बारात में पिस्टल लहराते हुये डंास कर रहा है। जिसकी तस्दीक करने के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि महेन्द्र दुबे अपने पास एक देशी पिस्टल रखे जैन मंदिर के पास घर वालों के साथ बैठा है।


सूचना पर जैन मंदिर के पास दबिश दी गई। जहां महेन्द्र पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास कमर में वायें तरफ पिस्टल रखे मिला। पूछताछ करने पर कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लागू है। आरोपी महेन्द्र दुबे द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश का उल्लंघन करना पाया जाने से आरोपी से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन के जप्त करते हुये आरोपी महेन्द्र दुबे के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट एवं 188 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाही में उप निरीक्षक एनआर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, आरक्षक तरूण की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment