ब्‍लॉगर

क्या आप आत्मविश्वासी शीरो हैं?

आत्मविश्वास यह है कि आप अपने विचारों, दृष्टिकोणों और शरीर के साथ सहज हैं। आत्मविश्वास एक मांसपेशी है जिसे आप समय के साथ, अपनी ताकत पर ध्यान केंद्रित करके और अपनी कमजोरियों को दूर करके बना सकते हैं। मैं उस महिला की बात कर रही हूं, जो हमारी कल्पना मैं होती है, आप और मैं अपने मन मैं उसे एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली सी छवि की तरह संजोके रखते हैं और अपने आप को इस अवतार मैं परीभाषित करने की कोषिश करते हैं।

क्या होता है कॉन्फिडेंट शीरो का मतलब, आइए देखते हैं –

एक आत्मविश्वासी शीरो वह महिला होती है जो खुद को एक चुटकी सफलता, अनुग्रह और दृढ़ संकल्प के साथ आगे ले जाती है। उसके प्रवेश करते ही कमरे की ऊर्जा बदल जाती है। उनकी उपस्थिति मंत्रमुग्ध करने वाली और यादगार होती है।

कॉन्फिडेंट शीरो गॉसिप या दूसरी महिलाओं के बारे में बात नहीं करती हैं। वे अपने सपनों, योजनाओं और आकांक्षाओं के बारे में बात करती हैं।

कॉन्फिडेंट शीरो आपने आप पर शक नहीं करती हैं। झिझक उनकी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं है। वह जानती है कि वे क्या कर रही हैं और ऐसा क्यों कर रही हैं। वह अपना निर्णय अत्यंत स्पष्टता और दृढ़ विश्वास के साथ लेती है। और एक बार निर्णय लेने के बाद वे इसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध होती हैं।

आत्मविश्वासी महिलाएं ट्रेंड मेकर होती हैं न कि ट्रेंड लेने वाली। ये महिलाएं इस बात का विश्लेषण करने के लिए काफी मजबूत हैं कि उन्हें क्या सूट करता है और इस तरह वे अपनी पसंद बनाती हैं।

एक आत्मविश्वासी महिला दूसरों और उनके विचारों का सम्मान करती है। लोगों को आंकने की कोशिश कभी नहीं करतीं, बल्कि हमेशा उनके दृष्टिकोण और सबसे महत्वपूर्ण, कार्यों के पीछे की मंशा को समझने की कोशिश करतीं हैं।

एक आत्मविश्वासी महिला कभी भी अपनी भावनाओं को दबाने की कोशिश नहीं करेगी। आत्मविश्वास के साथ, ये महिलाएं दूसरों से अपने मन की बात इस तरह से कहने में सक्षम होती हैं कि दूसरे भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं।

एक आत्मविश्वासी महिला हमेशा आत्म-प्रेम और आत्म-देखभाल को महत्व देती है। वे अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं करतीं हैं। वे वह समझती है कि खुद से प्यार करना और उनकी देखभाल करना उनका कर्तव्य है।

आत्मविश्वासी महिलाएं लोगों को खुश करने की कोशिश नहीं करती हैं। जब एक महिला आत्मविश्वासी होती है, तो उसे बाहरी अनुमोदन (approvals and validation from others) की आवश्यकता नहीं होती है। यह उन्हें वैसे ही रहने की अनुमति देता है जैसी वे हैं। वह उन लोगों पर भरोसा करती है जो उनको पसंद करते हैं, कभी भी उनको बदलने की कोशिश नहीं करेंगे। वह अपने दिल से नेतृत्व करती है और विरोध को संभालने की आंतरिक शक्ति रखती है।

ये महिलाएं असफलताओं को हार के रूप में नहीं देखती हैं, बल्कि उन्हें सीखने और अनुभव हासिल करने के अवसर देखती हैं। एक आत्मविश्वासी महिला कभी भी हां नहीं कहेगी जब वह ना कहने का इरादा रखती है। वे अपनी पहचान और शब्दों का सम्मान करतीं हैं। वह हमेशा सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करती है और अपनी बातचीत के माध्यम से सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाती है।

ऋचा चतुर्वेदी
ऋचा चतुर्वेदी एक महिला सशक्तिकरण रणनीतिकार और कोच

Share:

Next Post

जावेद अख्तर ने की तालिबान से RSS की तुलना, बीजेपी बोली- माफी मांगें नहीं तो...चलने नहीं देंगे फिल्म

Sun Sep 5 , 2021
मुंबई । आरएसएस (RSS) और तालिबान (Taliban) की तुलना करने को लेकर गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) पर बीजेपी (BJP) ने हमला बोला है. बीजेपी नेता राम कदम (BJP leader Ram Kadam) ने बयान के लिए अख्तर से माफी की मांग की है और कहा है कि जब तक वह माफी नहीं […]