बड़ी खबर

सेना प्रमुख ने नियंत्रण रेखा पर स्थिति का लिया जायजा, बड़े ऑपरेशन की चल रही है तैयारी

जम्मू। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर में व्हाइट नाइट कोर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। साथ ही नियंत्रण रेखा पर स्थिति का जायजा लिया। सैन्य कमांडरों ने उन्हें वर्तमान स्थिति और चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियानों के बारे में जानकारी दी। नरवणे का दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

पुंछ में नौ सैनिकों की शहादत और आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के बीच सेना प्रमुख एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की जानकारी ली।


यहां उनके साथ व्हाइट नाइट कोर के जीओसी, उत्तरी कमान के जीओसी समेत अन्य अफसर मौजूद थे। इसके वाद वह नगरोटा सैन्य मुख्यालय पहुंचे। नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से कहा है कि पुंछ में घेरे गए आतंकी किसी कीमत पर भागने नहीं चाहिए।

पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया
सूत्रों का कहना है कि पुंछ में अतिरिक्त पैरा कमांडो और सैन्य कर्मियों को भेजा गया है। जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश कर ऑपरेशन को पूरी एहतियात बरतते हुए जल्द खत्म करने की रणनीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

Share:

Next Post

केंद्रीय कर्मियों को सरकार की सौगात, वित्त मंत्रालय का दीपावली पर एडहॉक बोनस देने का एलान

Tue Oct 19 , 2021
नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मियों को दीपावली के मौके पर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत सभी पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि मिलेगी। केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले वे अराजपत्रित कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी […]