img-fluid

सेना के जवान को पुलिसकर्मियों ने डंडे से पीटा, दो पुलिस जवान सस्पेंड

September 04, 2021

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ जिले में सेना के एक जवान को पुलिसकर्मियों द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दो पुलिसकर्मियों ने एक आर्मी जवान को डंडे से बुरी तरह से पीटा गया है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत घटना में शामिल दो पुलिस जवानों को सस्पेंड किया गया है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। जिन दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उनके नाम राजेश बांधिया और चेतन मकवाना बताए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जूनागढ़ एसपी रवि तेजा वसमसेट्टी के आदेश पर इन्हें बांटवा पुलिस थाने से अटैच कर दिया गया है।


  • 29 अगस्त की रात का है मामला
    सोशल मीडिया पर जो वीडियो है वह 29 अगस्त की रात का है। यह मनावदार तालुका के पदर्दी गांव बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो पुलिसवाले सेना के एक जवान को बुरी तरह से मार रहे हैं।

    अधिकारियों ने सेना के जवान का नाम कान्हाभाई केशवाला बताया है। वह कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर अपने गांव आया था। दोनों पुलिसकर्मी सेना के इस जवान को अन्य पुलिसकर्मियों और गांववालों की मौजूदगी में डंडे से पीट रहे हैं। साथ ही उनके ऊपर घूंसे भी बरसाए जा रहे हैं।

    Share:

  • करें शनि देव के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम

    Sat Sep 4 , 2021
    ज्‍योतिष के अनुसार आज शनि प्रकोप से सभी व्यक्ति बचना चाहते हैं, जहां शनि को सबसे सबसे शक्तिशाली माना जाता है, तो वहीं इन्हें न्याय के देवता के रूप में जाना जाता है। शनि देव को यह उपाधि देवों के देव महादेव ने दी है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved