
राजौरी: जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी में सेना की गाड़ी पर हमला (attack on army vehicle) हुआ है. आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर गोलीबारी की है. यह हमला सुंदरबनी इलाके में हुआ है. सुंदरबनी के एक गांव में दोपहर एक बजे के आसपास हुआ. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों ने सेना के वाहन पर एक से दो राउंड फायरिंग की. हमले के समय सेना का वाहन गश्ती कर रहा था. इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
इससे पहले सात फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के सात घुसपैठियों को मार गिराया था. इससे पहले भी आतंकियों ने कई बार घात लगाकर हमला किया है और हर बार सेना मुंहतोड़ जवाब देती रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved