विदेश

दुनिया के सबसे अमीर अरनॉल्ट ने एक ही दिन में गंवा दिए 11.2 अरब डॉलर

वाशिंगटन (washington)। एलन मस्क (Elon Musk) को कुछ महीने पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने LVMH के संस्थापक बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) (Bernard Arnault) का नाम आपने भी सुना ही होगा। LVMH के संस्थापक अरनॉल्ट (Bernard Arnault) के टॉप ब्रांडों में लुई वुइटन हैंडबैग, मोएट एंड चंदन शैम्पेन और क्रिश्चियन डायर गाउन शामिल हैं। 2023 में यूरोपीय लक्जरी कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ी तो इनकी संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया। अरनॉल्ट कमाई में भी नंबर वन हो गए।

बर्नाड अरनॉल्ट ने जितनी दौलत एक दिन में गंवाई है, उतनी दौलत भारत के 8 अरबपतियों की जीवनभर की कमाई भी नहीं है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 182वें स्थान पर काबिज भारतीय अरबपति केपी सिंह के पास अभी 10.48 अरब डॉलर की संपत्ति है। रवि जयपुरिया के पास भी केवल 9.58 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 204 नंबर पर हैं। नुस्ली वाडिया के पास 8.19 अरब डॉलर की संपत्ति है। बेनू बांगर के पास 6.95 अरब डॉलर और विक्रम लाल के पास 6.68 अरब डॉलर। जबकि अश्विन दानी के पास 6.64 और महेंद्र चोकसी के पास 6.01 अरब डॉलर। मुरली दिवि के पर 5.94 अरब डॉलर की संपत्ति है। ये वो भारतीय अरबपति हैं, जो ब्लूबर्ग बिलेनियर लिस्ट में हैं।

हालांकि मंगलवार को LVMH के शेयर पेरिस में 5% गिर गए। इसके साथ ही उनकी इस साल अब तक की कमाई घटकर 31.5 अरब डॉलर रह गई और इस लिस्ट में वह मार्क जुकरबर्ग, एलन मस्क, जेफ बेजोस के बाद चौथे नंबर पर आ गए।



ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक बिकवाली के साथ भी, फ्रांसीसी अरबपति के पास अभी भी 191.6 अरब डॉलर की संपत्ति है। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति अर्नाल्ट और दूसरे अमीर व्यक्ति टेस्ला इंक के एलन मस्क के बीच का अंतर घटकर महज 11.4 अरब डॉलर रह गया है।
एलवीएमएच के शेयर मूल्य में लंबी रैली के बाद मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। डॉयचे बैंक एजी के विश्लेषकों मैट गारलैंड और एडम कोचरन ने एक नोट में कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि निवेशक यूरोपीय लक्जरी शेयरों के साथ अधिक चयनात्मक बनेंगे, अमेरिका में धीमी वृद्धि एक चिंता का विषय है।

Share:

Next Post

त्रिपुरा में भाजपा के लिए चिंता बढ़ा रहे हिमंत बिस्व!,जानिए क्‍या कहा विप्लव देब ने

Wed May 24 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। राजनीति में कभी-कभी अपने ही अपने लिए सिरदर्द बन जाते हैं। पूर्वोत्तर में मणिपुर (Manipur in the Northeast) के बाद त्रिपुरा भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उभरे असंतोष (resentment) ने भाजपा नेतृत्व की इस क्षेत्र को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। बता दें कि […]