बड़ी खबर

मानहानि मामला: आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, लुधियाना की अदालत में होना होगा पेश

लुधियाना। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) के खिलाफ लुधियाना (Ludhiana) की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट (arrest warrant) जारी किया है। यह वारंट पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) की ओर से दायर मानहानि मामले (defamation case) में जारी किया गया है। अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है।

सोमवार को इस मामले में संजय सिंह को पेश होना था और सीनियर अकाली नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल (Maheshinder Singh Grewal) का क्रास एग्जामिनेशन होना था। संजय सिंह के पेश न होने पर वकीलों ने एक एप्लीकेशन दी थी कि वह पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद अदालत ने उनका बेल बांड रद्द कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।


अब उनको अदालत में खुद पेश होना होगा या फिर उन्हें पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। उनके खिलाफ यह मामला एडिशनल चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन सिंह की अदालत में चल रहा है। वह पिछले लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे।

उल्लेखनीय है कि 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशे के व्यापार से जुड़ने और अन्य कई तरह के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बिक्रम सिंह मजीठिया ने लुधियाना की अदालत में मानहानि का केस दर्ज किया था। अब अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है। 

Share:

Next Post

खाने में मिर्च ज्यादा हो जाए तो आजमाएं ये आसान टिप्‍स

Tue Sep 7 , 2021
नई दिल्ली। अक्सर खाना बनाते समय हमसे इस तरह की छोटी-छोटी गलतियां हो जाती है, जिससे कई बार खाने का टेस्‍ट (food test) ही बदल जाता है। खासकर नमक और मिर्ची (Chili) का ज्‍यादा ही ध्‍यान रखना होता है। यह वजह है कि खाना बनाना और उसे सही तरीके से पेश करना अपने आप में […]