
इंदौर। तैयारियों और वीवीआईपी आगमन के चलते आज पितृ पर्वत पर आम पर्यटकों के लिए लगी रोक गृहमंत्री अमित शाह के जाते ही तुरंत हट गई। करीब डेढ़ बजे से सभी पर्यटकों को पितृ पर्वत में प्रवेश दे दिया गया और उनके लिए पितृ पर्वत के द्वार खोल दिए गए। इसमें कई पर्यटक बाहरी शहरों के भी शामिल थे, जो कुछ दूर खड़े रहकर पितृ पर्वत के आम पर्यटकों के लिए खुलने का इंतजार कर रहे थे। दो बसें कुछ सीनियर सिटीजंस की भी थी, जो ओंकारेश्वर-उज्जैन और इंदौर की यात्रा पर निकले थे। वह भी पितृ पर्वत पर पितरेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे इसके अलावा कई अन्य परिवार के लोग भी यहां बड़ी संख्या में पहुंचे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved