खेल बड़ी खबर

Asian Games 2023: 40 खेल, 481 प्रतियोगिताएं और 1000 से ज्यादा पदक; जानें भारतीय एथलीट कब करेंगे प्रतिस्पर्धा

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है। वैसे तो गेम्स पिछले साल ही होने थे लेकिन कोरोना की वह से इसे एक काल आगे बढ़ा दिया गया। अब गेम्स की तैयारी पूरी हो चुकी है। 23 सितंबर से 8 अक्टूबर के एशियन गेम्स होंगे। इसमें 40 खेलों के कुल 481 इवेंट होंगे। भारत की बात करें तो 41 खेलों के लिए 655 भारतीय एथलीट्स गेम्स में हिस्सा लेंगे। इसमें महिलाओं की संख्या 328 और पुरुषों की संख्या 325 है। सबसे ज्यादा 68 खिलाड़ी एथलेटिक्स और सबसे कम एक-एक खिलाड़ी जिम्नास्टिक और मॉडर्न पेंटाथलॉन में उतरेंगे।


हम एशियाई खेलों के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

एशियाई खेलों का आयोजन कब है?
एशियाई खेलों का आधिकारिक आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच होगा, लेकिन फुटबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और क्रिकेट सहित कई खेल 19 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे।

एशियाई खेलों का आयोजन कहां हो रहा है?
एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोऊ शहर में हो रहा है।

एशियाई खेलों में होने वाली प्रतियोगिताओं को भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत में एशियाई खेलों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आप सोनी के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग खेलों की प्रतियोगिताएं देख सकते हैं।

एशियाई खेलों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध है?
आप सोनी लिव एप पर एशियाई खेलों की सभी प्रतियोगिताओं को देख सकते हैं। साथ ही इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

Share:

Next Post

बारिश में उफान पर आई नदी तो पेड़ गिरा, पेड़ पर दो पक्षों के दावे के बीच खूनी संघर्ष...

Wed Sep 20 , 2023
इंदौर (Indore)। देपालपुर क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देपालपुर पुलिस ने बताया कि घटना एकतासा गांव की है। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते चंबल […]