इंदौर न्यूज़ (Indore News)

बारिश में उफान पर आई नदी तो पेड़ गिरा, पेड़ पर दो पक्षों के दावे के बीच खूनी संघर्ष…

इंदौर (Indore)। देपालपुर क्षेत्र में पेड़ काटने के विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। देपालपुर पुलिस ने बताया कि घटना एकतासा गांव की है। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते चंबल नदी उफान पर आ गई थी, जिसमें एक पेड़ गिर गया। उक्त पेड़ को जब एक पक्ष काटकर ले जाने लगा तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली। इसी बात पर विवाद की शुरुआत हुई। एक पक्ष के दीपक और राधेश्याम, करण किशन और निर्भय को चोटें आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दूसरे पक्ष के एक शख्स को भी चोटें आईं और उसका भी इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने गाडिय़ों से कुछ लोगों को मारपीट करने के लिए भी बुलाया था। खूनी संघर्ष होने के पहले दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने देपालपुर थाने में शिकायत की थी। इसके बाद यह झगड़ा दोबारा बढ़ा और बड़ा बवाल हो गया।

Share:

Next Post

सीजन शुरू होने से पहले ही गोवा बुकिंग को लेकर क्रेज

Wed Sep 20 , 2023
35 फीसदी की रुचि अगले तीन महीने में गोवा टूर पर इंदौर। बारिश के बाद अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर (October, November, December) में एक बार फिर पर्यटन जोर पकड़ेगा। इसे लेकर शहर से घूमने जाने वालों ने बुकिंग के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। देश-विदेश के लिए होने वाली इंक्वायरी में 35 फीसदी गोवा के […]