img-fluid

जब गुलाम था देश, तब विवेकानंद ने आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया: PM मोदी

November 13, 2026

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर है. शुक्रवार को वह बेंगलुरु के S-VYASA यूनिवर्सिटी में प्रशांति कुटीरम के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन और एचवी शेषाद्रि की जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्रशांति कुटीरम की योग अनुसंधान और सेवा की यात्रा की सराहना की. साथ ही भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहचान पर जोर दिया.

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसे संतों से मिली प्रेरणा से प्रशांति कुटीरम जैसे संस्थान बने. उन्होंने भारत के युवाओं को योग का मार्ग दिखाया. जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब एक ओर लाखों स्वतंत्रता सेनानी, आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे… तो दूसरी ओर, स्वामी विवेकानंद जैसे राष्ट्र ऋषि भी थे जिन्होंने भारत की आध्यात्मिक चेतना को जागृत किया.

प्रधानमंत्री ने प्रशांति कुटीरम की योग अनुसंधान और सेवा की यात्रा की सराहना करते हुए कहा, ‘कर्नाटक की महान विरासत के बीच, ‘प्रशांति कुटीरम’ का 50 साल का सफर सेवा और समर्पण की एक असाधारण गाथा है, एक ऐसी कहानी जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए. एक मामूली योग सेंटर का इतने बड़े आंदोलन में बदलना, अपने आप में एक प्रेरणा है.’



  • उन्होंने आगे कहा कि, ‘यहां न सिर्फ योग को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया गया, बल्कि नई रिसर्च भी की गई, जिन्हें मॉडर्न साइंस के स्टैंडर्ड पर अच्छी तरह परखा गया… यहां की रिसर्च, स्ट्रेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए पूरी दुनिया के काम आई है.’

    पीएम मोदी ने इस दौरान एचवी शेषाद्रि की जन्म शताब्दी समारोह पर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि प्रशांति कुटीरम की Golden Jubilee के साथ ही… इस वर्ष हम श्रद्धेय एच. वी. शेषाद्रि जी की जन्मशताब्दी भी मना रहे हैं. मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं. शेषाद्रि जी ने अपना पूरा जीवन व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के मिशन को आगे बढ़ाने में लगाया.

    पीएम मोदी ने कर्नाटक की धरती को योग का केंद्र करार दिया और भारत की वैश्विक सांस्कृतिक पहचान पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा किपिछले 12 वर्षों में भारत, अपनी संस्कृति, अपनी पहचान और अपने ज्ञान-विज्ञान को पूरे आत्मविश्वास के साथ दुनिया के सामने रख रहा है. इसी का परिणाम है भारत की पहल पर अब पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाता है.

    Share:

  • हवा में झुका प्लेन और रनवे से दो बार टकराई पूंछ! खौफनाक वीडियो वायरल

    Fri Nov 13 , 2026
    डेस्क: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. ब्रिटिश एयरवेज का एक प्लेन लैंडिंग के दौरान हवा में झुक गया और उसकी पूंछ 2 बार रनवे से टकरा गई. ये पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया और अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved