भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) होने में कुछ ही समय बाकि है। इससे पहले नेताओं के बोल भी बिगड़ते जार हैं। अब भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा (BJP MLA Umakant Sharma) की जुबान फिसलती जा रही है। वैसे भी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा अपनी ही सरकार को खड़ा करने में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पीछे नहीं हटते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे छह उम्मीदवारों को भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने छक्का कह दिया।
विदिशा के सिरोंज विधानसभा से लगभग 06 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। इनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved