img-fluid

आसू ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया

August 14, 2020

नगांव (असम)। नगांव जिला मुख्यालय शहर में शुक्रवार को ऑल असम छात्र संघ (आसू) ने मानव श्रृंखला बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम किसी भी शर्त पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को नहीं मानेंगे। केंद्र और राज्य सरकार सीएए को बलपूर्वक हमारे ऊपर थोपना चाहती है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने कहा कि असम समझौता के 35 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों के चुनावी एजेंडे असम समझौता शामिल होता है। लेकिन, कोई इस पर अमल नहीं करता है। असम समझौता को राजनीतिक पार्टी सिर्फ चुनावी मुद्दे के लिए व्यवहार करती है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से आसू छोटे-छोटे स्तर पर सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन का आयोजन शुरू किया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के प्रमुख नेता व राज्य के प्रभावशाली मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने एक संवाददाता सम्मेलन में पिछले दिनों कहा था कि आसू अब छात्र संगठन नहीं रह गया, बल्कि यह राजनीतिक पार्टी बन गया है।

Share:

  • पति-पत्नी हत्याकांड का खुलासा

    Fri Aug 14 , 2020
    फरीदाबाद । गांव जसाना में हुए दोहरे हत्याकांड का मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। मामला 11 अगस्त 2020 का है। मृतक मोनिका और उसके पति सुखबीर की कुछ अज्ञात लोगों ने गांव जसाना फरीदाबाद में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved