img-fluid

प्रेमी के कहने पर बेटी ने मां-मौसी की आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं, बेंगलुरु में सनसनीखेज मामला

February 10, 2026

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी ( Lover) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी ने प्रेमी (Daughter has Boyfriend) के कहने पर अपनी मां और मौसी की आपत्तिजनक तस्वीरें (Objectionable pictures) युवक को भेज दीं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।

फोन की जांच में सामने आई सच्चाई
रिपोर्ट के अनुसार, 49 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी के मोबाइल फोन की जांच की थी, जिसमें उन्हें आपत्तिजनक सामग्री मिली। परिवार का कहना है कि इससे पहले महिला ने बेटी को एक युवक से बातचीत करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद उन्हें शक हुआ।



  • पढ़ाई के बहाने लिया गया था फोन
    शिकायत में बताया गया है कि बीबीए ग्रेजुएट युवती ने करीब एक साल पहले पढ़ाई के लिए अपने पिता से मोबाइल फोन मांगा था, जिसे परिवार ने दिला दिया। मामला तब गंभीर हो गया जब एक दिन घर में काम करने वाली महिला अचानक बेटी के कमरे में पहुंची और उसे एक युवक से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देख लिया। मां को देखते ही युवती ने कॉल काट दी।

    गुमराह करती रही युवती
    परिवार ने जब युवक के बारे में पूछताछ की और फोन का पासवर्ड मांगा, तो युवती टालमटोल करती रही। बाद में परिवार को किसी तरह फोन का पासवर्ड मिला। महिला का आरोप है कि फोन में उनकी सोते समय खींची गई आपत्तिजनक तस्वीरें मौजूद थीं।

    मौसी की तस्वीरें भी भेजने का आरोप
    महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी ने अपनी मौसी की नहाते समय ली गई तस्वीरें भी युवक को भेजी थीं। शिकायत के मुताबिक, फोन से मिले मैसेज से यह सामने आया है कि वरुण नाम के युवक ने ही युवती से तस्वीरें भेजने को कहा था।

    घर छोड़कर चली गई युवती
    मामले को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता रहा। करीब एक सप्ताह पहले युवती कथित तौर पर घर छोड़कर चली गई और परिवार को बताया कि वह वरुण से शादी करना चाहती है। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक वरुण की तलाश कर रही है।

    Share:

  • सरकार की चेतावनी! Valentine के नाम पर चल रही ठगी; इन बातों का रखें खास ध्यान

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली। Valentine Week के दौरान ठगों ने नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। प्यार और सरप्राइज गिफ्ट के नाम पर हो रही ठगी को लेकर सरकार और साइबर सुरक्षा (Cyber ​​security) एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है। अनजान लिंक, फर्जी डिलीवरी कॉल और नकली पार्सल के जरिए स्कैमर्स लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved