img-fluid

Digital Payment का बढ़ा चलन तो बंद होने लगे ATM

June 19, 2022

  • प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा डिजिटल भुगतान का क्रेज

भोपाल। डिजिटल भुगतान का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। शहरवासी खरीदारी करने के बाद विक्रेता को नकद नहीं, बल्कि अलग-अलग प्लेटफार्म से भुगतान कर रहे हैं। इसे वे खुद के लिए सहूलियत मानते हैं। यही वजह है एटीएम व बैंक से नगद निकासी करने वालों की संख्या कम हुई है। जिन एटीएम पर निकासी अधिक घटी है उन्हें बैंक बंद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गत एक साल में प्रदेश में 253 एटीएम बूथ बंद हुए हैं। यह बात हाल ही में एसएलबीसी की बैठक में सामने आई है। बैठक में यह भी कहा गया कि अब लोग तेजी से विकसित होने वाली तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे एटीएम या बैंक में जाकर क्यू में नहीं लगना चाहते हैं। बैंक की दृष्टि से भी एटीएम की संख्या घटा रही है।


  • मोबाइल से भुगतान के प्लेटफार्म
    मोबाइल से डिजिटल भुगतान करने के लिए लोगों ने अलग अलग प्लेटफार्म डाउनलोड कर रखे हैं। किसी ने भीम एप तो किसी ने गूगल पे,पेटीएम और फोन पे आदि डाउनलोड कर रखा है। यूपीआइ के अंतर्गत यह प्लेटफार्म आते हैं। इससे न तो पैसे खोने का डर रहता और न ही जेब कटने का।

    प्रदेश में किस वर्ष कितने एटीएम संख्या रही-
    वर्ष         संख्या
    2019    9316
    2020    9320
    2021     9453
    2022     9200

    253 एटीएम हुए बंद
    ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम की संख्या घट चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र में सुनसान क्षेत्रों लगे एटीएम को चोरों ने तोडऩे का प्रयास भी किया। असुरक्षा के चलते ऐसे एटीएम को बैंकों ने बंद कर दिया। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 253 एटीएम बूथ बंद किए जा चुके हैं।

    बूथ बंद होने से बैंक की आर्थिक बचत
    नाम न छापने की शर्त पर एक बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल भुगतान से बैंक के लिए सुविधा बढ़ी है। क्योंकि इससे बैंक में आने वालों की भीड़ घटी तो एटीएम की संख्या भी कम हुई है। एक एटीएम पर हर माह बैंक को 50 से 60 हजार रुपए खर्च करना पड़ता है। बैंक जब एटीएम बूथ किसी स्थान पर खोलता है तो उसे 10 हजार रुपये कीमत की एक दुकान किराए पर लेना होती है। एटीएम मशीन की सुरक्षा में 12-12 हजार रुपए के गार्ड तैनात करने होते हैं। मशीन में पैसा भरने से लेकर बिजली बिल के भुगतान पर हर माह 10 हजार रुपए खर्च होते हैं।

    Share:

  • खेल एरिना स्वीमिंग पूल पर प्रतियोगिताएँ शुरू

    Sun Jun 19 , 2022
    उज्जैन। महानंदानगर खेल एरिना में जिला स्तरीय ट्रायथलान एवं तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन आज सुबह 9 बजे से शसुरू हो गया। यह प्रतियोगिताएँ तीन वर्गों में पुरुष एवं महिला के लिए आयोजित की जा रही हैं। यहाँ स्वीमिंग पूल में तैराकी कराई जा रही है। तैराकी संघ के संभाग अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved