img-fluid

ओमान तट के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला: गुजरात के नाविक की मौत, 13 सुरक्षित बचाए गए

November 03, 2026

नई दिल्ली. ओमान (Oman)  के तट के पास भारतीय झंडे (Indian-flagged ship) वाले एक मालवाहक जहाज (Cargo ship) पर सोमवार को हमला हुआ। इस घटना में जहाज पर सवार एक भारतीय नाविक (Indian Sailor) की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्री के मुताबिक, भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी (MSV AL JUSUFI) ओमान के तट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने उसे निशाना बनाया। जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे। हमले में घायल एक नाविक की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गांधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है।


  • 13 नाविकों को ओमान के तटरक्षक बल ने बचाया
    सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जहाज पर मौजूद 13 चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। ओमान के तटरक्षक बल ने उनका रेस्क्यू किया।

    उन्होंने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास का प्रयास है कि सुरक्षित बचाए गए सभी 13 भारतीय नाविकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए।

    मृत नाविक के पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी
    मंत्री ने बताया कि जहाज पर हमले के बाद सरकार की ओर से राहत और बचाव से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्रालय का लक्ष्य सुरक्षित बचे चालक दल के सदस्यों के साथ मृत नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत वापस लाना है।

    अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच भारतीय जहाजों पर हमले
    अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान भारतीय झंडे वाले जहाजों पर हमले की घटनाएं अब तक कम रही हैं। हालांकि, इससे पहले मई में भी एक भारतीय स्वामित्व वाला जहाज ओमान के समुद्री क्षेत्र में अज्ञात हमले के बाद डूब गया था। विदेश मंत्रालय ने उस घटना की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी को अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से जहाजों और तेल टैंकरों पर हुए हमलों में कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर भारत बेहद चिंतित है। इस संघर्ष में 22 भारतीय नागरिकों की जान गई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं। भारत ने जहाजों पर हो रहे हमलों का मुद्दा भी उठाया है और नाविकों की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है।

    Share:

  • IPL 2027: किस खिलाड़ी की होगी छुट्टी और किस पर बरसेगा भरोसा? 17 नवंबर को खुलेगा टीमों की रणनीति का राज

    Tue Nov 3 , 2026
    नई दिल्ली। आईपीएल (IPL)2027 की मिनी नीलामी से पहले सभी फ्रेंचाइजियों (Franchisees)को बड़ी राहत मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India)और आईपीएल प्रबंधन की ओर से खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है। पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved